मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आनन्दमार्गियों ने धूमधाम से मनाया शरदोत्सव Anandmargi celebrated Sharad Utsav with great pomp

लेखक: प्रकाशित:
आनन्दमार्गियों ने धूमधाम से मनाया शरदोत्सव Anandmargi celebrated Sharad Utsav with great pomp


गम्हरिया : आनन्दमार्ग प्रचारक संघ, सरायकेला- खरसावां की ओर से   आनन्दमार्ग स्कूल कांड्रा में शरदोत्सव  धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बाबा नाम केवलम संकीर्त्तन  सह आनन्द भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन ने कहा कि शरदोत्सव एक ऋतु पर्व है जो बर्षा ऋतु के अवसान के बाद आता है। उन्होंने नवदुर्गा की पूजा में धान, कदली मान, जयंती, दाड़िम, हरिद्रा आदि नौ प्रकार के फल अपने औषधीय गुणों के कारण उपयोग में लाया जाता है। इस संकीर्तन में काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजन में आनंदमार्ग के सूर्य प्रकाश, भरत बर्मन, भर्तहरि सीताराम, बसन्त रामदेव, प्रवेश गोप आदि का प्रमुख योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन