मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कनौजिया सोनार समाज का मिलन समारोह आयोजित Kanojia Sonar Samaj's meeting organized

लेखक: प्रकाशित:
कनौजिया सोनार समाज का मिलन समारोह आयोजित Kanojia Sonar Samaj's meeting organized


गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर पंचायत के सिमलबेड़ा स्थित शिवभानु वाटिका में कनौजिया सोनार समाज का मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता समाज के संयोजक छगनलाल सोनार ने किया। इसका उदघाटन मुख्य रूप से उपस्थित शिवचरण सोनार, डॉ0 रंजीत प्रसाद वर्मा, सत्य किंकर वर्मा, विमल साव, हरिलाल सोनार, राधेश्याम सोनार, मुरली मोहन प्रसाद, सुकरा सोनार, सुभाष सोनार, किशोर वर्मा आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान समाज की समस्याओं तथा उनका समाधान कर संगठन की मजबूती करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर कनौजिया सोनार समाज संचालन समिति का गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से छगनलाल सोनार को अध्यक्ष, सदानंद सोनार उपाध्यक्ष, अजय सोनार सचिव, अजीत सोनार सह सचिव, अशोक सोनार कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण सोनार को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा दीपक सोनार, नागेश्वर सोनार, शांतनु सोनार, महेश्वर सोनार, वंशीधर सेनार, मंटु सोनार, सुरेश सोनार, परमजीत सोनार, सुभाष सोनार, प्रभात सोनार, हरिलाल सोनार व गोपाल सोनार को कार्यकारिणी कमेटी में रखा गया है। कार्यक्रम में चांडिल, डोंडा, सिमलबेड़ा, दुगनी, कांड्रा, भोलाडीह, गम्हरिया, आदित्यपुर, वोनडीह, कृष्णापुर, आसंगी, वर्गीडीह, उपरदुगनी, मुड़कुम समेत विभिन्न क्षेत्रो से समाज के लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन