मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया ने जयंती पर दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि Chitragupta Mahasamiti Gamhariya paid tribute to Father of the Nation Mahatma Gandhi and former PM Lal Bahadur Shastri on his birth anniversary

लेखक: प्रकाशित:
चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया ने जयंती पर दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि Chitragupta Mahasamiti Gamhariya paid tribute to Father of the Nation Mahatma Gandhi and former PM Lal Bahadur Shastri on his birth anniversary



गम्हरिया :
चित्रगुप्त महासमिति की ओर से गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित चित्रांशों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर  उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष सह प्रभारी अध्यक्ष केएम श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे महापुरुषों के जीवन से हमे प्रेरणा लेकर समाज व देश की सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर उपस्थित पूर्व अध्यक्ष रत्नेश्वर सहाय ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने में उनके द्वारा किए गए त्याग और बलिदान का भारतवासी सदा ऋणी रहेंगे।  अंत मे समिति के महामंत्री संजय कुमार वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अभय लाभ, भूदेव वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, पीसी श्रीवास्तव समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन