मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सात दिवसीय भागवत कथा के प्रथम दिन निकाली गई कलश यात्रा Kalash Yatra taken out on the first day of seven-day Bhagwat Katha

लेखक: प्रकाशित:
सात दिवसीय भागवत कथा के प्रथम दिन निकाली गई कलश यात्रा Kalash Yatra taken out on the first day of seven-day Bhagwat Katha

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं
गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड एक के सापड़ा में स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से मां तुलसी रानी महिला समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा बुधवार से प्रारम्भ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन महिला श्रद्धालुओं ने दोमुहानी नदी से कलश में जल लाकर कार्यक्रम स्थल पर स्थापित कर संकल्प लिया। तत्पश्चात, सरजामहातु बागमुंडी स्थित राधा गिरीधारी मंदिर से आमंत्रित कथावाचक लखन दास द्वारा भागवत पाठ प्रारम्भ किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सूंड़ी समाज की महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रीता मंडल ने बताया कि कथावाचक द्वारा गुरूवार से प्रतिदिन सुबह सात बजे व शाम चार बजे से पाठ किया जाएगा। इस मौके पर समिति की अंबिका दास, बेहुला देवी, सत्यभामा देवी, मुक्ता दास, विष्टू देवी, संजोती नायक, पंचमी मंडल, कल्पना महतो समेत सभी सदस्य उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन