मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला योजना कार्यालय एवं डीएमएफटी मद अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं का उपायुक्त ने किया समीक्षा DC reviewed the schemes implemented under District Planning Office and DMFT head

लेखक: प्रकाशित:
जिला योजना कार्यालय एवं डीएमएफटी मद अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं का उपायुक्त ने किया समीक्षा DC reviewed the schemes implemented under District Planning Office and DMFT head


सरायकेला : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार को डीएमएफटी एवं जिला योजना कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं के तहत जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इसअवसर पर उपायुक्त ने डीएमएफटी एवं योजना कार्यालय के सभी योजनाओं की राशि से किए जा रहे विभिन्न योजनाओं के कार्य की समीक्षा कर निर्माण कार्य को अविलम्ब पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही, जिले के विभिन्न क्षेत्र में नए योजनाओं पर भी चर्चा की गई। समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने सभी योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने, सुकृत योजनाओं का शिलान्यास एवं पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने ऐसी योजनाएं जो स्वीकृत होने के पश्चात उनका कार्य आरम्भ नहीं किया गया है, उसका यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ करने तथा ऐसी योजनाएं जिनकी कार्य प्रगति धीमी है उससे संबंधित संवेदक के साथ बैठक कर निर्माण कार्य में सुधारात्मक प्रगति लाने व निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन