मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और संगठन विस्तार करने पर की गई चर्चा In the meeting of Mahila Congress, discussion was held on strengthening the party organization and expanding the organization

लेखक: प्रकाशित:
महिला कांग्रेस की बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और संगठन विस्तार करने पर की गई चर्चा In the meeting of Mahila Congress, discussion was held on strengthening the party organization and expanding the organization


★खुशबू माइती गम्हरिया प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत
गम्हरिया : छोटा गम्हरिया स्थित अम्बेडकर नगर में सरायकेला-खरसावां जिला महिला  कांग्रेस की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष बैजयंती बारी ने की। इस मौके पर जिले में महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और जिले में संगठन विस्तार करने पर चर्चा कर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर बैजयंती बारी ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर जिला स्तर से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करना आवश्यक है। इसलिए सभी सदस्य चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी महिला कार्यकर्ता पंचायत और ग्राम स्तर तक महिलाओं की समस्याओं की सूची तैयार कर उसके निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता करें। इससे महिलाओं का रुझान पार्टी की ओर बढ़ेगा। इस मौके पर खुशबू मायती को गम्हरिया प्रखंड महिला कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत करते हुए उन्हें शीघ्र कमेटी विस्तार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में महिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष रीना सिंह, नीतू सिंह, प्रीति पांडेय, जिला महासचिव कुणाल राय, जिला सचिव राजू रजक, नगर अध्यक्ष राहुल यादव, प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, गुड्डू पांडेय, संतोष मिश्रा, राकेश कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन