मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के साथ बैठक कर आजसू नेता हरेलाल महतो ने की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा AJSU leader Harelal Mahato discussed various problems in a meeting with the Muslim community

लेखक: प्रकाशित:
मुस्लिम समुदाय के साथ बैठक कर आजसू नेता हरेलाल महतो ने की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा AJSU leader Harelal Mahato discussed various problems in a meeting with the Muslim community



◆कपाली वासियों को 12 हजार वोट के बदले मिल रहा जर्जर सड़कें व गंदे नाले का सम्मान- हरेलाल महतो
 
चांडिल : कपाली के ताजनगर स्थित मदरसा आयशा में मुस्लिम समाज के लोगों के आग्रह पर आजसू नेता हरेलाल महतो ने बैठक में भाग लिया। इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान वहां की मूल समस्याओं में जर्जर सड़क, पेयजल संकट आदि के समाधान पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों ने आजसू नेता हरेलाल महतो से समस्याओं के समाधान में सहयोग की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए आजसू नेता ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कपाली की जनता ने गठबंधन सरकार को एकमुश्त 12 हजार वोट देकर विजयी बनाने का काम किया था। कपाली वासियों को उम्मीद थी कि पूरे क्षेत्र की दिशा और दशा में परिवर्तन होगा, लेकिन कोई परिवर्तन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि 30 साल से कपाली की जो स्थिति बनी हुई है, वह किसी से छिपी नहीं है। यहां जर्जर सड़कें, गंदे नाले, बिजली कटौती, पेयजल संकट आम बात है। हरेलाल महतो ने कहा कि कपाली वासियों को 12 हजार वोट के बदले जर्जर सड़कें और गंदे नाले का सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चार साल पहले जिन सड़कों और पानी टंकी का निर्माण कार्य शुरू किया था, वह कार्य आज भी अधूरे हैं। सालभर के भीतर जिन योजनाओं को पूरा किया जा सकता था, उन्हें पूरा करने के लिए चार साल से अधिक समय लग रहा है। इसका अर्थ है कि जनता ने जिन्हें चुना है, उन्हें दायित्वबोध नहीं है। उन्हें विकास के मापदंड का ज्ञान नहीं है। इस अवसर पर हरेलाल महतो ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि 2024 में परिवर्तन लाने का संकल्प लें, निश्चित रूप से कपाली क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग विकास के नाम पर जनप्रतिनिधियों को चुनें, न की भावनाओं में आकर किसी को भी वोट दें। इस मौके पर कालू अंसारी, शेख आमिर, शेख निजाम, लियाकत अंसारी, कारी इब्राहिम, मुक्ति असीम अंसारी, अफजल अंसारी, शेख नदीम, सुखियान अंसारी, मद्रास अंसारी आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन