मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

संत जोसेफ वेलफेयर हॉल गोलमुरी में हो रही है हिंदी पारिवारिक फ़िल्म ख्वाब की स्क्रीनिंग Hindi family film Khwaab is being screened at Saint Joseph Welfare Hall, Golmuri

लेखक: प्रकाशित:
संत जोसेफ वेलफेयर हॉल गोलमुरी में हो रही है हिंदी पारिवारिक फ़िल्म ख्वाब की स्क्रीनिंग Hindi family film Khwaab is being screened at Saint Joseph Welfare Hall, Golmuri


जमशेदपुर : एमजेएल इंटरप्राइजेज के द्वारा हिंदी फिल्म ख्वाब का निर्माण किया गया है। ओड़िसा के क्योंझर निवासी एंथनी सुरीन के निर्देशन में निर्मित इस फ़िल्म के सभी पात्र झारखंड के जमशेदपुर के ही हैं।   इस फ़िल्म की स्क्रीनिंग विगत 6 अक्टूबर से संत जोसेफ वेलफेयर हॉल, गोलमुरी चर्च में शुरू की गई है जो शनिवार 8 अक्टूबर तक अपराह्न 12 बजे से 2 बजे तक चलेगी। उसके बाद सांय चार बजे इसे दिखाया जा रहा है। इसके लिए शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है जिसकी अग्रिम बुकिंग भी कराई जा सकती है या संत जोसेफ वेलफेयर हॉल में भी टिकट लिया जा सकता है। बताया गया है कि यह एक पारिवारिक फ़िल्म है जिसे पूरे परिवार के साथ भी देखा जा सकता है। फ़िल्म के प्रमुख पात्र रोज़ारियो माइकेल, श्रद्धा तिवारी, कुमार गौरव, प्रीति कौर, हीरा प्रसाद, रंजीता, कृष्णा प्रसाद आदि हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल संख्या 9955475717 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन