मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर नगर कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला Adityapur Nagar Congress burnt the effigy of PM Modi

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर नगर कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला Adityapur Nagar Congress burnt the effigy of PM Modi


आदित्यपुर : जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के निर्देशानुसार, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पुतला रावण स्वरूप में दहन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार तथा विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि  जगदीश नारायण चौबे, रमाशंकर पांडे आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर अंबुज कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतागण देश के सर्वमान्य लोकप्रिय नेता राहुल गांधी की तस्वीर को ट्विटर एकाउंट्स पर गलत तरीके से शेयर करने से पहले हजार बार विचार कर लें। अन्यथा उनके नेताओं का रावण, महिषासुर, बाणासुर, चण्ड-मुंड आदि राक्षसों के स्वरूप में पुतला दहन किया जाएगा। कहा कि आज के दौर में राहुल गांधी देश के एकमात्र नेता हैं जिनके नेतृत्व में इस देश में रामराज की स्थापना संभव है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता रमाशंकर पांडे, जिला महासचिव कुणाल राय, रमेश बालमुचू, प्रकाश मंडल, संदीप गोप, सुनील कारुवा, नटवर कारूवा,रवि रविदास, पवन महतो, संजीव सिंह, उज्जवल पांडे, विशाल यादव, रोहित नायक, अमित कुमार, रोहित कारूवा, गिरी बावड़ी, तपन महतो, बाबू सरदार, दिलीप गोप, दारा सिंह, गोपाल सिंह राजपूत, राकेश ठाकुर, राजू मुखी, राहुल पांडे, दिनेश दीप समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन