मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसील व रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर आयोजित Free health and eye checkup camp organized by UCIL and Red Cross Society

लेखक: प्रकाशित:
यूसील व रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर आयोजित Free health and eye checkup camp organized by UCIL and Red Cross Society


◆आपरेशन के लिए पांच मोतियाबिंद मरीजों का हुआ चयन
जादूगोड़ा : कारपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत यूसील व रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नरवा पहाड यूरेनियम प्रोजेक्ट से सटे शंकरदा पंचायत भवन में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 38 लोगों की स्वास्थ्य व नेत्र की जांच कर उन्हें मुफ्त आवश्यक दवाइयां दी गई। इस मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता गाजिया हांसदा ने बताया कि जांचोपरांत पांच मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई है जिनका आगामी 28 अक्टूबर को जुगसलाई स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मुफ्त ऑपरेशन कर लेंस का प्रत्यारोपण किया जाएगा। इस शिविर में नरवा  पहाड़, बाघमारा, शंकर दा, दामुडीह, भुटका, हाड़तोपा आदि गांवों के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
●मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चयनित मरीज:
शिविर में नेत्र जांच के दौरान चयनित मोतियाबिंद मरीजों में दामूडीह निवासी बुद्धेश्वर हांसदा, वीरेन महतो, नंदलाल महतो, मंजू महतो और राजा राम शामिल हैं। इन सभी का मुफ्त ऑपरेशन आगामी 28 अक्टूबर को जुगसलाई स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में किया जाएगा। शिविर में यूसील के प्रशासनिक अधिकारी डीएन सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी हेमलता शिरोडकर, मुखिया सरजोम मार्डी, गाजिया हांसदा, श्याम चरण, दुखू मुर्मू, शेखर मुखी, रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव विजय कुमार सिंह, डॉ0 जया मोइत्रा, डॉ0 वीपी सिंह, आशीष आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन