मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दुर्गापूजा को लेकर उपायुक्त ने गम्हरिया प्रखंड सभागार में अधिकारियों के साथ की बैठक DC held a meeting with officials in Gamharia Block Auditorium regarding Durga Puja

लेखक: प्रकाशित:
दुर्गापूजा को लेकर उपायुक्त ने गम्हरिया प्रखंड सभागार में अधिकारियों के साथ की बैठक DC held a meeting with officials in Gamharia Block Auditorium regarding Durga Puja


◆स्थल निरीक्षण कर पार्किंग, ट्रैफिक और रूट का लिया जायजा
गम्हरिया : दुर्गापूजा के मद्देनजर जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला बुधवार को गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंचे। यहां पहले उन्होंने प्रखंड सभागार में अधीनस्थ अधिकारियों संग बैठक कर क्षेत्र के वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इस दौरान पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा सम्पन्न कराने के लिए कई दिशा-निर्देश दिया। उसके बाद उन्होंने गम्हरिया और आदित्यपुर के प्रमुख पूजा पंडालों का दौरा कर विधि- व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक, पार्किंग एवं रूट का भौतिक निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों से भी उन्होंने बातचीत कर उनके सुझावों को जाना। डीसी के स्थल निरीक्षण के दौरान आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने उपायुक्त के प्रयासों की सराहना की और कहा कि जिस प्रकार उपायुक्त लगातार दुर्गापूजा को सफल बनाने को लेकर अधिकारियों के साथ दिनरात लगे हुए हैं वह काबिले तारीफ है। कहा कि पूजा से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को मां दुर्गा का दर्शन करने एवं पूजा घूमने में काफी सहूलियत होगी। 
◆दूर्गापूजा तक सड़क किनारे नहीं लगेगा ठेला या दुकान

इस दौरान डीसी ने गम्हरिया हाट-बाजार का भ्रमण कर सड़क किनारे ठेला और अन्य दुकान लगाने वाले दुकानदारों को दुर्गापूजा तक उसे नही लगाने की सख्त हिदायत दिया। कहा कि पूजा के दौरान सड़क किनारे दुकान या ठेला लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।   इस दौरान उनके साथ आदित्यपुर ननि के अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर कुमार, गम्हरिया अंचलाधिकारी गिरीन्द्र टूटी, बीडीओ प्रवीण कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार,  ट्रैफिक  निरीक्षक राकेश कुमार आदि भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन