मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दुर्गापूजा में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारीयों के साथ डीसी व एसपी ने की बैठक DC and SP held a meeting with deputation magistrate and police officers

लेखक: प्रकाशित:
दुर्गापूजा में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारीयों के साथ डीसी व एसपी ने की बैठक DC and SP held a meeting with deputation magistrate and police officers


सरायकेला :  जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार के द्वारा दुर्गापूजा/ दशहरा पर्व में विधि- व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनिधित्व दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियो के साथ बैठक की गई। इस दौरान सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने को लेकर राज्य सरकार एवं प्रमंडल स्तर तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों को अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने, लोगों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने, किसी भी परिस्थिति में पूजा में शांति भंग ना करने, सौहार्दपूर्ण वातावरण में खलल पैदा ना करने, चोरी-छीनतई जैसी घटना की कोशिश ना करने तथा सोशल मीडिया पर अभद्र एवं जाति सूचक भाषा का प्रयोग नहीं करने एवं किसी भी धर्म के विरुद्ध टीका -टिप्पणी करने वाले पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पूजा पंडाल में आवागमन हेतू अलग-अलग व्यवस्था, पूजा पंडाल तथा पार्किंग, स्ट्रीट रोड में समुचित लाइट, वाहन पार्किंग में सीसीटीवी एवं लाइट की व्यवस्था, यातायात परिचालन, पूजा पंडालो के समीप चलन्त शौचालय पेयजल, अग्निशामक उपकरणो की समुचित व्यवस्था करने समेत विभिन्न बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान दशहरा पूजा के पश्चात मूर्ति विसर्जन को लेकर पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी समिति निश्चित रुट लाइन के तहत ही मूर्ति विसर्जन कार्य करें। विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार से अन्य धर्म या भाषा के विरुद्ध गाना-बजाना ना हो, विसर्जन प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में हो सुनिश्चित करने तथा सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में पूजा कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए गए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन