मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मां भवानी यूथ क्लब का पंडाल उद्घाटन पूर्व सांसद डॉ0 अजय कुमार ने किया The pandal of Maa Bhavani Youth Club was inaugurated by former MP Dr. Ajay Kumar

लेखक: प्रकाशित:
मां भवानी यूथ क्लब का पंडाल उद्घाटन पूर्व सांसद डॉ0 अजय कुमार ने किया The pandal of Maa Bhavani Youth Club was inaugurated by former MP Dr. Ajay Kumar


आदित्यपुर : कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में आयोजित मां भवानी यूथ क्लब, हरिओम नगर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व सांसद डॉ0 अजय कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डॉ0 अजय कुमार ने एनाकोंडा थीम पर आधारित  क्लब के पूजा पंडाल  को अद्भुत, आकर्षक एवं जैव संरक्षण के संदेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक शानदार पहल बताया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सिंह, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय पांडे आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, पूर्वी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, सुरेशधारी, नगर अध्यक्ष राहुल यादव, वैजयंती बारी, बबलू झा, जितेश उज्जैन अभिजीत सिंह आदि उपस्थित थे। बताया गया है कि इस वर्ष पूजा समिति द्वारा करीब 10 लाख रुपए की लागत से एनाकोंडा के थीम पर बहुत ही आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण करवाया गया है जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा पंडाल में उमड़ रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन