मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हाइवा की चपेट में आने से नौवीं की छात्रा सुमित्रा मार्डी की मौत 9th class student Sumitra Mardi dies after being hit by haiwa

लेखक: प्रकाशित:
हाइवा की चपेट में आने से नौवीं की छात्रा सुमित्रा मार्डी की मौत 9th class student Sumitra Mardi dies after being hit by haiwa

सुमित्रा मार्डी का फ़ाइल फ़ोटो
गम्हरिया : कांड्रा थाना के समीप हाइवा की चपेट में आने से के साइकिल सवार एक युवती गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा बाजार कमेटी के अध्यक्ष संजय मोहंती और जयहरि प्रमाणिक के सहयोग से उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की पहचान कांड्रा के गिद्दीबेड़ा निवासी सुमित्रा मार्डी के रूप में हुई है। वह मध्य बस्ती स्थित उच्च विद्यालय कांड्रा की नौवीं कक्षा की छात्रा थी।बताया गया है कि वह साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान चांडिल से गम्हरिया की ओर जा रही हाइवा द्वारा उसे ठोकर मार दी गई जिससे वह सड़क पर गिर गई। इसी क्रम में हाइवा की चपेट में आने से उसका दायां पैर कुचल गया और वह बुरी तरह घायल हो गई। इस दुर्घटना में युवती का दायां पर पूरी तरह से कुचल गया। घटना के बाद मौके पर सदलबल पहुंचे कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने हाइवा को जब्त करते हुए उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन