मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बड़ा गम्हरिया के गोपी कॉलोनी में 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगा आत्महत्या की A 36-year-old youth committed suicide by hanging himself in Gopi Colony of Bada Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
बड़ा गम्हरिया के गोपी कॉलोनी में 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगा आत्महत्या की A 36-year-old youth committed suicide by hanging himself in Gopi Colony of Bada Gamharia

विजय चौधरी का फ़ाइल फोटो
गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया के गोपी कॉलोनी निवासी विजय चौधरी (36) नामक युवक ने गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते रविवार की रात विजय व उसकी पत्नी अलग-अलग कमरे में सोए थे। रात्रि करीब दो बजे जब उसकी पत्नी बाहर निकली तो खिड़की से विजय के कमरे में देखा तो उसे फंदे से लटका हुआ पाया।इसके बाद उसके द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतारा। तत्पश्चात इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को दी गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि वह स्कूल वाहन चलाता था। विगत दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसका कोई संतान नहीं था। उसके परिजन बिहार में रहते हैं। फिलहाल, पुलिस उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन