मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पालूबेड़ा के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की The villagers of Palubeda submitted a memorandum and demanded to free the land from encroachment

लेखक: प्रकाशित:
पालूबेड़ा के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की The villagers of Palubeda submitted a memorandum and demanded to free the land from encroachment


गम्हरिया : प्रखंड के पालूबेड़ा गांव के ग्रामीणों द्वारा गम्हरिया के अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय फुटबॉल मैदान और मेला मैदान को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की गई है। ग्रामीण धरमू मांझी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि पालूबेड़ा के सिकितदोह स्थित खाता संख्या 113, प्लॉट संख्या- 824 की भूमि नाबाद बिहार सरकार (वर्तमान में झारखंड सरकार) के नाम से है। ग्रामीणों द्वारा विगत वर्ष 1977 से उस भूमि का उपयोग फुटबॉल मैदान तथा सार्वजनिक मेला कार्यक्रम के लिए किया जा रहा हैं। बीते रविवार, 17 सितंबर को गांव के ही फागु मार्डी, रुही मार्डी, गोपाल मार्डी, अंतु मार्डी, धरमा मार्डी, रघु मार्डी, नकुल मार्डी तथा बारिश मार्डी नामक व्यक्तियों द्वारा उक्त फुटबॉल मैदान में हल जोतकर उसे कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा इसकी जांच कर उक्त मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई है। इस मौके पर गणेश मांझी, आस्तिक महतो, राहुल कुमार समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन