मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पंडाल निर्माण के लिए श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति का भूमिपूजन सम्पन्न Bhoomipujan of Sri Sri Sarvajanik Durga Puja Committee completed for construction of pandal

लेखक: प्रकाशित:
पंडाल निर्माण के लिए श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति का भूमिपूजन सम्पन्न    Bhoomipujan of Sri Sri Sarvajanik Durga Puja Committee completed for construction of pandal


गम्हरिया : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति छोटा गम्हरिया के पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन आज संपन्न हुआ इस मौके पर पंडितों द्वारा पवित्र मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना के बाद कमेटी के सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण कर पंडाल निर्माण का कार्य शुभारंभ किया गया। विदित है कि इस पूजा कमेटी की स्थापना जमशेदपुर के दिवंगत सांसद सुनील महतो द्वारा वर्ष 1978 में की गई थी। तबसे अभी तक लगातार प्रत्येक वर्ष यहां भव्य पूजनोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सुसेन महतो, महासचिव फुलकांत झा, कोषाध्यक्ष बाबू मिश्रा, अमृत महतो, भूटेल महतो, बादल महतो, महादेव महतो, द्विजपद महतो, रिंकू ठाकुर, डॉ0 सुधीर कुमार, मनोज सिंह, बनारसी, नंदन, रवि कर्मकार, लालू, संजय महतो समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन