मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विभिन्न मांगो को लेकर नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के आसपास के ग्रामीणों ने यूसील वाहन का परिचालन दूसरे दिन भी रखा ठप्प Villagers around Narva Pahad Uranium Project stopped the operation of UCIL vehicles for the second day.

लेखक: प्रकाशित:
विभिन्न मांगो को लेकर नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के आसपास के ग्रामीणों ने यूसील वाहन का परिचालन दूसरे दिन भी रखा ठप्प Villagers around Narva Pahad Uranium Project stopped the operation of UCIL vehicles for the second day.


जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के आसपास के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर  यूसील वाहन का परिचालन बुधवार को दूसरे दिन भी ठप्प रखा। विदित है कि क्षेत्र के ग्रामीण स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघ, हितकु पंचायत के नेता अशोक दास की अगुवाई में अपनी मांगो को लेकर वाहन रोको आंदोलन चला रहे है। ग्रामीणों के इस आंदोलन का असर यूसील कंपनी पर देखा गया। इस आंदोलन के कारण नरवा यूरेनियम प्रोजेक्ट से तुरामडीह  यूरेनियम प्रोजेक्ट तक आने-जाने वाले हाईवा, बेलोरो, बस, कार समेत अन्य वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। इस बाबत  स्थानीय विस्थापित एवम प्रभावित संघ हितकु पंचायत के नेता अशोक दास ने कहा की उनकी दो प्रमुख मागे  हैं जिसमें सामाजिक दायित्व के तहत पूर्व की तरह रूरल मेडिकल कैंप  हितकु  पंचायत में लगातर लगाने तथा एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर तक कम्पनी द्वारा एंबुलेंस सेवा मुहैया कराने की मांग शामिल है। बताया कि
उनकी मागे पूरी नहीहोने तक आन्दोलन जारी रहेगा।mn

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन