मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रखंड स्तरीय आकांक्षी कार्यक्रम के तहत आयोजित चिंतन शिविर में विकास योजनाओं की बनाई गई रूपरेखा Outline of development plans made in the thinking camp organized under the block level aspirational program

लेखक: प्रकाशित:
प्रखंड स्तरीय आकांक्षी कार्यक्रम के तहत आयोजित चिंतन शिविर में विकास योजनाओं की बनाई गई रूपरेखा Outline of development plans made in the thinking camp organized under the block level aspirational program


गम्हरिया : प्रखंड स्तरीय आकाक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत गम्हरिया स्थित बहुद्देशीय सामुदायिक भवन, छोटा गम्हरिया में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उदघाटन मुख्य रूप से उपस्थित जिले के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने किया। इस मौके पर गम्हरिया प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड बनाने के लिए किए जाने वाले सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। साथ ही, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विचार विमर्श कर उन योजनाओं को बनाने की रूपरेखा तय की गई।  बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि समेत अन्य विषयों पर मंथन किया गया. साथ ही प्रखंड के पिछड़ेपन को कैसे दूर किया जाए इसको लेकर योजना बनाने की रूपरेखा तय की गई। इस मौके पर डीडीसी ने ग्रामीणों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराकर गम्हरिया प्रखंड को एक आदर्श प्रखंड बनाने की अपील किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा, शिक्षा, आंगनबाड़ी केंद्र आदि की बेतहर सुविधा लोगों को मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ सह अंचलाधिकारी मनोज कुमार, सीडीपीओ साधना चौधरी, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ0 प्रमिला कुमारी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष छायाकांत गोराई, उपाध्यक्ष राम हांसदा, जिप सदस्य पिंकी मंडल, शंभू मंडल, प्रखंड प्रमुख अनिता टुडू, प्रखंडकर्मी शंकर सत्पथी, मुखिया निरोला देवी, पियो हांसदा समेत प्रखंड के कई शिक्षक, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिकाएं आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन