मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसील की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में हड़ताल खत्म, पोटका विधायक संजीव सरदार और यूसील कम्पनी प्रबंधन के बीच बैठक में बनी सहमति UCIL's Narva Pahad Uranium Project strike ends

लेखक: प्रकाशित:
यूसील की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में हड़ताल खत्म, पोटका विधायक संजीव सरदार और यूसील कम्पनी प्रबंधन के बीच बैठक में बनी सहमति UCIL's Narva Pahad Uranium Project strike ends


जादूगोड़ा : यूसील की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में विगत दो दिनों से चली आ रही हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। इससे पूर्व पोटका विधायक संजीव सरदार तथा यूसीआईएल कम्पनी प्रबंधन के बीच हुई बैठक में कर्मचारियों और विस्थापितों की विभिन्न मांगों पर वार्ता कर सहमति बनी। उसके बाद आंदोलनकारियों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा किया। बैठक के पश्चात राजदोहा ग्राम प्रधान ने बताया कि कम्पनी ने विस्थापितों की सभी पांचों मांगे मान ली है। आगामी तीन माह के अंदर सभी मांगो को लागू करने पर सहमति जताई गई है। उक्त बैठक में कम्पनी प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक एसके शर्मा, मनोरंजन महाली, मनोज कुमार, डी0 हांसदा आदि शामिल थे जबकि विस्थापितों की ओर से पोटका विधायक संजीव सरदार, राजदोहा ग्राम प्रधान माझी युवराज टुडू, ग्राम प्रधान दशमत मुर्मू, उदित कुमार हेंब्रम, लालूराम किस्कू, मूची राम सोरेन, विद्या दास, सुधीर सोरेन आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन