मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा निवासी अक्षय कुमार गुप्ता ने सिंगल डोनर प्लेटलेट्स किया डोनेट Akshay Kumar Gupta of Kandra donated single donor platelets

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा निवासी अक्षय कुमार गुप्ता ने  सिंगल डोनर प्लेटलेट्स किया डोनेट Akshay Kumar Gupta of Kandra donated single donor platelets


कांड्रा : शहर में बढ़ते डेंगू को मद्देनजर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डोनेट करने की अपील की जा रही है। जमशेदपुर ब्लड सेंटर में डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए देर रात तक सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डोनेट के लिए दो-दो मशीनें प्लेटलेट निकालने के लिए लगाई गई है। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) की जरूरत की अपील की गई थी।  यह अपील व्हाट्सएप के माध्यम से आनंद मार्ग संस्था से जुड़े रक्त वीरों के बीच की गई थी। शुक्रवार को दो डेंगू पीड़ित मरीजों की जान बचाने के लिए आगे आए कांड्रा के अक्षय कुमार गुप्ता ने अपना  सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डोनेट किया। आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने बताया कि एसडीपी देने के पहले एसडीपी दाता को अपना पूरा चेकअप करवाना पड़ता है एवं कम से कम डेढ़ लाख से ज्यादा प्लेटलेट्स काउंट होना चाहिए।  तभी कोई भी व्यक्ति प्लेटलेट्स दे पाएगा। उन्होंने कांड्रा के अक्षय कुमार गुप्ता के प्रति आभार व्यक्ति किया एवं कहा कि उनके प्रयास से दो मरीजों की जान बच गई। उन्होंने बताया कि आनंदमार्ग ने प्रतीक संघर्ष के अरिजीत सरकार एवं उत्तम गोराई को प्लेटलेट्स डोनेट करने के लिए सम्मानित किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन