मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम Two people riding a bike died after being hit by a truck, angry people blocked the road

लेखक: प्रकाशित:
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम Two people riding a bike died after being hit by a truck, angry people blocked the road



चांडिल : जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबराजपुर के समीप रांगामाटी-सिल्ली सड़क पर शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के आगसिया निवासी निरंजन लायक और सिकंदर दास के रूप में हुई है. बताया गया है कि सिकंदर दास जमशेदपुर में रहकर ट्रक चलाता था. दो दिन पहले ही वह अपने घर आगसिया आया था. घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार, आगसिया निवासी सिकंदर दास और निरंजन लायक एक ही बाइक से मिलन चौक की ओर से वापस अपने घर आगसिया लौट रहे थे. इसी दौरान दुबराजपुर के पास तीखा मोड़ में तीव्र गति से आ रही ट्रक द्वारा ठोकर मार दी गई जिससे उनकी मौत हो गई. दुर्घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए और सड़क जाम वापस लिया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन