मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सुवर्णरेखा परियोजना के सेवानिवृत्त अपर निदेशक रंजना मिश्रा को दी गई विदाई Farewell given to retired Additional Director of Subarnarekha Project Ranjana Mishra

लेखक: प्रकाशित:
सुवर्णरेखा परियोजना के सेवानिवृत्त अपर निदेशक रंजना मिश्रा को दी गई विदाई Farewell given to retired Additional Director of Subarnarekha Project Ranjana Mishra


आदित्यपुर : झारखंड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सह सुवर्णरेखा परियोजना में सेवानिवृत्त अपर निदेशक, भू अर्जन एवं पुनर्वास पदाधिकारी रंजना मिश्रा को परियोजना कार्यालय में समारोह आयोजित कर विदाई दी गई. इस समारोह में परियोजना से जुड़े पदाधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्ति अपर निदेशक रंजना मिश्रा के कार्यकाल को बेहतरीन बताते हुए उनकी उपलब्धियां को बताया. इस मौके पर सेवानिवृत अपर निदेशक रंजना मिश्रा ने कहा कि सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी परियोजना का इन्हें हिस्सा बनने अवसर प्राप्त हुआ, जो इनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि जो भी परियोजना से जुड़े हुए हैं, खासकर भू अर्जन एवं पुनर्वास कार्यालय के लोग एक सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं. वे ईमानदारी और लगन के साथ सभी अपने कार्य को पूरा करें ताकि परियोजना का लक्ष्य प्राप्त हो सके. कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान परियोजना को पूरा ना होते देख पाने का इन्हें मलाल है, लेकिन जिस उद्देश्य से परियोजना शुरू की गई है वह एक दिन जरूर अपने मुकाम तक पहुंचेगी. विदाई समारोह को मुख्य अभियंता संजय कुमार, पूर्व मुख्य अभियंता अशोक दास, कार्यपालक अभियंता मणिमय कुमार, कुमार अरविंद ,पूर्व प्रशासनिक अधिकारी लालमोहन महतो ,उमा महतो समेत अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन परियोजना के कर्मी सुबोध शरण द्वारा किया गया। इस मौके पर परियोजना के प्रधान सहायक प्रसेनजीत घोष, विश्वजीत कुमार समेत जियाडा के भी पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन