मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अभा तैलिक साहू महासभा ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित Telik Mahasabha honored teachers

लेखक: प्रकाशित:
अभा तैलिक साहू महासभा ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित Telik Mahasabha honored teachers


जमशेदपुर : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की ओर से साकची स्थित जिला कार्यालय में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने किया. इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर समाज मे शिक्षा की अलख जगा रहे कई शिक्षको को माला पहनकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश साहू ने कहा कि जो अच्छा मार्गदर्शन दे, जो हमेशा शिष्य को अच्छा सोच दे, सही मायने में उनको गुरु माना जाता है. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन शाह, रंजीत कुमार साव, उपाध्यक्ष पप्पू साहू, जिला सचिव अशोक साहू, भोला प्रसाद, नीरज साहू, युवा अध्यक्ष आदित्य धनराज साहु, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, संतोष साहू, रीता साहू, कृष्णा साहू, युवा उपाध्यक्ष गौतम साहू, विद्यानंद गुप्ता, इंद्र साह, सत्यदेव प्रसाद समेत साहू समाज के कई सदस्य उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन