मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गुरु प्रकाश पुंज है जो ज्ञान के प्रकाश से विश्व रोशन करता है- वार्ष्णेय Teacher's Day celebration organized

लेखक: प्रकाशित:
गुरु प्रकाश पुंज है जो ज्ञान के प्रकाश से विश्व रोशन करता है- वार्ष्णेय Teacher's Day celebration organized

कांड्रा : गुरु वह प्रकाश पुंज है जो अपने  ज्ञान के प्रकाश से विश्व को रोशन करता है. गुरु बिना ज्ञान नही और गुरु बिना शिक्षा नहीं प्राप्त किया जा सकता है. उपरोक्त बातें शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरिश्चंद्र विद्या मंदिर कांड्रा के प्रधानाचार्य विनोद वार्ष्णेय ने कही. वे मुख्यअतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे. इससे पूर्व उन्होंने फीता काटकर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया. तत्पश्चात, मुख्य अतिथि और सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने महान शिक्षाविद पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्र्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माला पहना कर और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रध्दांजलि दी. इस मौके पर शिक्षिका प्रिया और संजू के निर्देशन में रंगारंग नृत्य व संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान कई विद्यार्थियों ने डॉ0 राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम को शिक्षक रंजीत श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया और बांग्ला गीत की प्रस्तुति दी. समारोह के सयोजन में शिक्षक मृत्युंजय मिश्रा और आदेशपाल मधुसूदन महतो ने भरपूर सहयोग दिया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन