मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अनुमंडल पदाधिकारी ने किया खरसावां प्रखंड का औचक निरीक्षण Sub-divisional officer conducted surprise inspection of Kharsawan block

लेखक: प्रकाशित:
अनुमंडल पदाधिकारी ने किया खरसावां प्रखंड का औचक निरीक्षण Sub-divisional officer conducted surprise inspection of Kharsawan block


■योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा लंबित कार्यों में प्रगति लाने का दिया निर्देश
सरायकेला : अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार ने बुधवार को खरसावां प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने प्रखंड अंतर्गत के विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कर विभिन्न पंजियो की जांच किया। इसके बाद प्रखंड के सभी पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर प्रखंड स्तर पर संचालित योजनाओं की समीक्षा कर योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा लंबित कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीओ ने विभिन्न पंचायतो में भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तथा आँगनवाड़ी केंद्र चिलकु का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों से वार्ता कर अन्य लाभुकों को भी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी खरसावां गौतम कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ0 सुधा वर्मा समेत अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन