मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर कई अवैध शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त Excise Deptt. team raided and demolished many illegal liquor distilleries

लेखक: प्रकाशित:
उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर कई अवैध शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त Excise Deptt. team raided and demolished many illegal liquor distilleries


गम्हरिया : जिले के उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा के निर्देश पर गम्हरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत जामजोड़ा, बिरजुघुटु, धातकीडीह, गंडे डूंगरी आदि क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ समेत चुलाई शराब बरामद किया। बताया गया है कि आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गम्हरिया थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ भट्ठी का संचालन किया जा रहा है। तत्पश्चात, आबकारी विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई शराब भट्ठियों पर छापेमारी कर उसे ध्वस्त करते हुए वहां 3000 किग्रा जावा महुआ नष्ट किया गया। साथ ही, करीब एक सौ लीटर से भी अधिक अवैध मात्रा में चूलाई शराब को जब्त किया गया। इससे संबंधित अवैध शराब कारोबारीयों का सत्यापन कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छापेमारी अभियान में गम्हरिया थाना की पुलिस टीम भी शामिल थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन