मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार शिवचरण नामक व्यक्ति की मौत Shivcharan, a bicycle rider, died after being hit by an unknown vehicle.

लेखक: प्रकाशित:
अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार शिवचरण नामक व्यक्ति की मौत Shivcharan, a bicycle rider, died after being hit by an unknown vehicle.

फ़ाइल फोटो
गम्हरिया : जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत ईटागढ़ पंचायत के तिरला गांव स्थित नाला के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार शिवचरण पात्रो नामक 55 वर्षीय व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक तिरला गांव का रहने वाला था. मृतक का पुत्र अरूण पात्रो ने बताया कि उसके पिता गम्हरिया स्थित ऑटो प्रोफाइल में काम करते थे. शनिवार की सुबह करीब पांच बजे वे ड्यूटी करने के लिए घर से निकले थे. इसी क्रम में घर से कुछ दूरी पर नाला के पास अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार दी गई जिससे गिरकर वहीं उनकी मौत हो गई. ठोकर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पाकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पाकर गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन