मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्कूली बच्चों का नेत्र जांच शिविर 15 एवं 16 सितंबर को, शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण Eye checkup camp for school children on 15th and 16th September

लेखक: प्रकाशित:
स्कूली बच्चों का नेत्र जांच शिविर 15 एवं 16 सितंबर को, शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण Eye checkup camp for school children on 15th and 16th September


गम्हरिया : प्रखंड संसाधन केंद्र गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित कर शनिवार को प्रत्येक विद्यालय के शिक्षकों को नेत्र जांच प्रशिक्षण दिया गया. बताया गया है कि आगामी 15 सितंबर को उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोलाबीरा एवं 16 सितंबर को प्रखंड संसाधन केंद्र, गम्हरिया में चिन्हित किए गए बच्चों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिक्षकों को नेत्र जांच का प्रशिक्षण नेत्र सहायक डॉ0 गोपीनाथ यादव और रिसोर्स शिक्षिका सीमा कुमारी द्वारा दिया गया. डॉ0 यादव ने बताया कि सभी प्रशिक्षण पाने वाले शिक्षक अपने विद्यालय के बच्चों का नेत्र जांच हेतु चिन्हित करेंगे एवं चिन्हित किए गए बच्चों को आगामी 16 सितंबर को नेत्र जांच शिविर में भेजेंगे. वहां डॉक्टरों द्वारा बच्चों का नेत्र जांच किया जाएगा.1 उसके बाद आवश्यकतानुसार उन्हें नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा ताकि बच्चों को विद्यालय में पठन-पाठन में कठिनाई नहीं हो सके. इस दौरान फॉर्मेट का भी वितरण किया गया जिसमें चिन्हित किए गए बच्चों का विवरण सहित निर्धारित तिथि को जांच कैंप में जमा करने को कहा गया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन