मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पोटका पुलिस ने किया अवैध विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई सामान बरामद Potka police busted illegal foreign liquor manufacturing factory

लेखक: प्रकाशित:
पोटका पुलिस ने किया अवैध विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई सामान बरामद Potka police busted illegal foreign liquor manufacturing factory


जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना अंतर्गत साहूपाढ़ा गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यांयिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त फैक्ट्री से उत्पाद विभाग ने किंग गोल्ड और गोवा किक ब्रांड के बोतल बंद करीब 63.975 लीटर अवैध शराब भी बरामद किया है। इसके अलावा वहां से रंगीन 50 लीटर शराब, 35 लीटर स्प्रिट और 1 लीटर कैरेमल भी बरामद किया गया है। बताया गया है कि इन सामग्रियों को मिलाकर उक्त फैक्ट्री में अवैध शराब बनाया जाता था। साथ ही, काफी मात्रा में खाली बोतलें, विभिन्न ब्रांड के ढक्कन आदि भी बरामद किए गए हैं। इस बावत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन