मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को इस वर्ष मिलेगा 11.5 प्रतिशत बोनस, 355 मजदूरों का होगा स्थायीकरण Tata Motors employees will get 11.5 percent bonus this year, 355 workers will be permanent

लेखक: प्रकाशित:
टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को इस वर्ष मिलेगा 11.5 प्रतिशत बोनस, 355 मजदूरों का होगा स्थायीकरण Tata Motors employees will get 11.5 percent bonus this year, 355 workers will be permanent


◆कर्मचारियों को मिलेगा अधिकटीम  57 हजार और न्यूनतम 43 हजार बोनस की राशि
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों को इस वर्ष 11.5 प्रतिशत बोनस मिलेगा। इसके अलावा 355 अस्थायी मजदूरों को स्थायी किया जाएगा। सोमवार को सम्पन्न हुए बोनस समझौता में यह निर्णय लिया गया। समझौते के अनुसार, टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को अधिकतम 57,000/- और न्यूनतम 43,000/- रुपए बोनस के रूप में मिलेगा। बोनस की राशि इसी माह कर्मचारियों के खाते में भेज दिया जाएगा। इस बावत सोमवार को टाटा मोटर्स प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की हुई सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया  गया। इस समझौते में सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार सबसे अधिक अस्थाई मजदूरों का स्थायीकरण होगा। इस समझौते से कर्मचारियों में काफी हर्ष है। बोनस की घोषणा होते ही कर्मचारियों के चेहरे खिल गए हैं। बोनस समझौता करके बाहर निकले टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महासचिव आरके सिंह का कर्मचारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। समझौता कर खुली जीप में कंपनी से यूनियन के सभी सदस्य बाहर निकले जिनका फूल माला से कर्मचारियों ने स्वागत किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन