मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दुग्धा पंचायत के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा को लेकर बैठक आयोजित Meeting organized regarding quality education in government schools of Dugdha Panchayat

लेखक: प्रकाशित:
दुग्धा पंचायत के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा को लेकर बैठक आयोजित Meeting organized regarding quality education in government schools of Dugdha Panchayat


गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा पंचायत के सभी सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. उप मुखिया दिलीप महतो की अध्यक्षता में विभिन्न विद्यालयों के अभिभावकों के साथ पंचायत भवन में आयोजित बैठक में बच्चों की शिक्षा पर बल दिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए उप मुखिया ने कहा कि सरकारी स्कूलों में आधारभूत संरचना, योग्य शिक्षक एवं कुशल प्रबंधन के बाद भी बच्चे भागकर निजी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में निजी विद्यालयों से बेहतर शिक्षा की गुंजाइश है और इसके लिए पंचायत के सभी विद्यालयों को आगे आना होगा. बैठक में सरकारी स्कूलों की गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर अभिभावकों को ध्यान देने को कहा गया. इसके लिए सभी विद्यालयों में अपने अपने बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति करने का निर्णय अभिभावकों ने लिया. पंचायत में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए आगामी 7 अक्टूबर को अभिभावक एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया जाएगा. उसमे बीडीओ, बीईईओ, प्रधानाध्यापकों समेत अन्य अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा. बैठक में समाजसेवी जवाहर लाल माहली, पंसस लक्ष्मी मुर्मू, परेश सरदार, जयपाल महतो, बबलू प्रधान, सूरज महतो, शांतिराम महतो, मृत्युंजय महतो समेत काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन