मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बैठक में आगामी 24 सितंबर को आयोजित करमा महोत्सव को सफ़न बनाने पर विचार-विमर्श Discussion on making the upcoming Karma Festival organized on 24th September a success

लेखक: प्रकाशित:
बैठक में आगामी 24 सितंबर को आयोजित करमा महोत्सव को सफ़न बनाने पर विचार-विमर्श Discussion on making the upcoming Karma Festival organized on 24th September a success


कांड्रा : झारखंड लोक कला सांस्कृतिक मंच की कांड्रा स्थित पूर्व ज़िप सदस्य कार्यालय में हुई बैठक में आगामी 24 सितंबर को आयोजित करमा महोत्सव की तैयारी और इसको सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य सह झारखंड आंदोलनकारी सुधीर चंद्र महतो ने किया. इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य सुधीर चंद्र महतो ने बताया कि महोत्सव का आयोजन कांड्रा स्थित एसकेजी क्लब में धूमधाम से किया जाएगा. इस अवसर पर झूमर संगीत के लिए पश्चिम बंगाल से  प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि करम पर्व कुड़मी समाज का सांस्कृतिक पर्व है. इस विरासत को संरक्षित करना हम सभी का दायित्व है. कहा कि इस महोत्सव में दूरदराज से हजारों की संख्या में समाज के लोग जुटते हैं. अतः इसको  सफल बनाने के लिए जोर शोर से तैयारी करने की आवश्यकता है. बैठक में समाज सेवी सह झारखंड लोक कला सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष राम महतो, सचिव विजय महतो, राज किशोर महतो, विनय महतो, भरत महतो, डब्बू महतो, अखिलेश महतो समेत काफी संख्या में सदस्य और कुड़मी समाज के लोग उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन