मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अभिजीत कंपनी से एल्युमिनियम तार चोरी कर ले जा रहे तीन चोरों को खरसावां पुलिस ने किया गिरफ्तार Kharsawan police arrested three thieves stealing aluminum wire from Abhijeet company

लेखक: प्रकाशित:
अभिजीत कंपनी से एल्युमिनियम तार चोरी कर ले जा रहे तीन चोरों को खरसावां पुलिस ने किया गिरफ्तार Kharsawan police arrested three thieves stealing aluminum wire from Abhijeet company


सरायकेला : खरसावां स्थित अभिजीत कंपनी से एल्युमिनियम तार की चोरी कर ऑटो से भाग रहे तीन चोरों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बेगनाडीह निवासी राकेश तांती, विजय मुर्मू और सोनु साव शामिल है. तलाशी के दौरान ऑटो में डाला में रखे 300 किलो एल्यूमिनियम तार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया. इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अभिजीत कंपनी से चोर एल्यूमिनियम की चोरी कर खरसावां की तरफ आ रहे है. उक्त सूचना पर पुलिस ने खरसावां से सरायकेला जाने वाले मुख्य मार्ग पर पंचगछिया गांव के पास छापेमारी कर काले रंग के ऑटो को देखा. उस ऑटो में चालक समेत तीन लोग सवार थे. उसमे तलाशी के दौरान ऑटो के डाला में तार लोड पाया गया. पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर सभी ने चोरी करने की बात स्वीकार की. तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन