मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदिवासी-कुड़मी समाज द्वारा 25 सितंबर को करमा पर्व मनाने का निर्णय Tribal-Kudmi community's decision to celebrate Karma festival on 25th September

लेखक: प्रकाशित:
आदिवासी-कुड़मी समाज द्वारा 25 सितंबर को करमा पर्व मनाने का निर्णय Tribal-Kudmi community's decision to celebrate Karma festival on 25th September


गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड के उत्तमडीह गांव में आदिवासी-कुड़मी समाज की बैठक में 25 को करमा पर्व मनाने का निर्णय लिया गया. प्रखंड महिला सचिव दीपिका महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पर्व की तैयारी पर चर्चा की गई. इससे पूर्व 21 को कन्याओं द्वारा पांच दिनी 'जाउआ पाता' करने का निर्णय लिया गया. 26 को करम डाल सह जाउआ डाला का भसान किया जाएगा. इसके बाद पारन एवं बहनों द्वारा भाइयों की कलाई या बाँह पर रक्षा सूत्र बांध कर इस लोक पर्व का समापन किया जाएगा. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो ने करम पर्व और जाउआ पाता के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने पर्व त्योहारों को पारंपरिक ढंग से मनाना चाहिए. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड स्तर पर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आवेदन देकर करम घाटों की साफ-सफाई कराने की मांग की जाएगी. बैठक का संचालन जिला सदस्य गणेश महतो ने किया. बैठक में मनोज महतो, राखाल महतो समेत दर्जनों महिला-पुरुष उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन