मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डुमरी विस उपचुनाव में जीत पर झामुमो और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया में बांटे लड्डू JMM and Congress workers distributed laddoos in Gamharia on Dumri by-election

लेखक: प्रकाशित:
डुमरी विस उपचुनाव में जीत पर झामुमो और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया में बांटे लड्डू JMM and Congress workers distributed laddoos in Gamharia on Dumri by-election


गम्हरिया : डुमरी विस उपचुनाव में आईएनडीआईए समर्थित झामुमो प्रत्याशी बेबी सिंह की जीत का जश्न गम्हरिया में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। इस मौके पर गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर वरिष्ठ पार्टी नेता फुलकान्त झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर लगा व मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। साथ ही, लोगों के बीच लड्डू वितरण भी किया। इस मौके पर जवाहर लाल महाली, रवींद्र मंडल, राजू रजक, सुनील कुमार, राकेश सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही, छोटा गम्हरिया स्थित झामुमो कार्यालय के समक्ष झामुमो नेता छायाकांत गोराई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान झामुमो जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, जगदीश महतो, अनिल सोरेन, मंगल मांझी, उत्तम दास विक्रम मांझी आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन