मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त ने पोषण माह जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पोषण के प्रति जागरूकता का दिलाया शपथ DC flagged off Poshan Maah awareness chariot

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त ने पोषण माह जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पोषण के प्रति जागरूकता का दिलाया शपथ DC flagged off Poshan Maah awareness chariot


◆समाजिक प्रयास और  जनसहभागिता से समाप्त किया जाएगा कुपोषण- उपायुक्त
सरायकेला : आगामी 31सितम्बर तक चलने वाले अभियान के सफल संचालन को लेकर पोषण माह जागरूकता वाहन को जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी शंकर आचार्य सामद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला क़ृषि पदाधिकारी आदि भी मौजूद थे। इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मियों को 'सही पोषण, देश रोशन' को लेकर शपथ ग्रहण कराया और अभियान में अपने स्तर से सहयोग प्रदान करने व लोगों को कुपोषण के विरुद्ध जागरूक करने का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने पोषण माह हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोषण माह के सफल संचालन तथा लोगो को कुपोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दो पोषण जागरूकता वाहन को रवाना किया गया है। यह वाहन अलग-अलग अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर कुपोषण के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही, पोषणयुक्त आहार, समय-समय पर आवश्यक टीकाकरण आदि के प्रति भी लोगो को जागरूक करेगी।उपायुक्त ने कहा कि वैसे सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और वीएचएसएनडी के माध्यम से पोषण आहार के सेवन, टीकाकरण तथा स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से किया जा रहा है। परन्तु इस विशेष माह में जागरूकता वाहन एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर कुपोषण के प्रति लोगो को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजिक प्रयास एवं जनसहभागिता से कुपोषण को समाप्त किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन