मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसिल में बोनस को लेकर उठाने लगी मांग Demands started being raised regarding bonus in UCIL

लेखक: प्रकाशित:

◆तीन श्रमिक संगठनो ने संयुक्त रूप से सितंबर में उत्पादन का प्रोत्साहन भत्ता (बोनस) देने को लेकर कंपनी प्रबंधक को सौपा ज्ञापन 
जादूगोड़ा : दुर्गा उत्सव की आहट व तैयारी के साथ ही यूसिल में बोनस को लेकर मजदूर संगठनों ने आवाज तेज कर दिया है। इस बाबत कंपनी की तीन श्रमिक संगठनो ने संयुक्त रूप से सितंबर में उत्पादन का प्रोत्साहन भत्ता( बोनस) देने को लेकर कंपनी महाप्रबंधक एसके शर्मा के नाम रविवार को ज्ञापन सौपा। कंपनी के महाप्रबन्धक एस के शर्मा को भेजे गए पत्र में कहा है कि बीते एक साल में मंहगाई 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है। ऐसे में बोनस को लेकर हुए आंदोलन के बाद हुए समझौते में पांच प्रतिशत बढ़ा कर उत्पादन प्रोत्साहन भत्ता (बोनस) देने की मांग उठाई है। मांग पत्र में जादूगोड़ा लेबर यूनियन महामंत्री सुरजीत सिंह, यूरेनियम मजदूर संघ महामंत्री आंनद महतो, सिंहभूम यूरेनियम मजदूर संघ महामंत्री रमेश माझी ने हस्ताक्षर किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन