मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टीजीएस कॉलोनी दुर्गापूजा कमेटी की बैठक में धूमधाम से पूजनोत्सव करने का निर्णय Decision to celebrate the puja with pomp in the TGS Colony Durga Puja Committee meeting

लेखक: प्रकाशित:
टीजीएस कॉलोनी दुर्गापूजा कमेटी की बैठक में धूमधाम से पूजनोत्सव करने का निर्णय Decision to celebrate the puja with pomp in the TGS Colony Durga Puja Committee meeting


गम्हरिया : टिस्को ग्रोथ शॉप कॉलोनी श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक में भव्य तरीके से पूजनोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। कॉलोनी परिसर स्थित पूजनोत्सव स्थल पर संपन्न बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष शिव लखन सिंह ने किया। बैठक में काफी संख्या में कमेटी के महिला एवं पुरुष सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर टीजीएस के जीएम शरद शर्मा एवं टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को सर्व सम्मति से मुख्य संरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया। बैठक में कॉलोनी में रह रहे टीजीएस कर्मचारियों से इस वर्ष चंदा लेकर पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा। इसमें भोग, डांडिया नृत्य, भजन संध्या, आरती नृत्य आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि इस पूजनोत्सव में महिलाओं को भागीदारी रहेगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन