मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े ट्रकों पर चस्पाया लाल पर्चा, आ सकता है कोर्ट का नोटिस Traffic police pasted red leaflets on trucks parked in no parking zone

लेखक: प्रकाशित:
यातायात पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े ट्रकों पर चस्पाया लाल पर्चा, आ सकता है कोर्ट का नोटिस Traffic police pasted red leaflets on trucks parked in no parking zone



गम्हरिया : जिला प्रशासन की ओर से लगातार दी जा रही चेतावनी के बाद सड़क किनारे या नो पार्किंग ज़ोन में वाहनों के खड़े किए जाने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इसी क्रम में गुरुवार को ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टाटा-कांड्रा मार्ग पर महिंद्रा शो रूम से डीवीसी मोड़ तक अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क किनारे नो पार्किंग ज़ोन में खड़े ट्रकों पर लाल पर्चा चस्पाया गया. उन्होंने बताया कि चेतावनी के बावजूद महिंद्रा शोरूम में आने वाली गाड़ियों से भरा कंटेनर मुख्य मार्ग पर खड़ा कर दिया जाता है. उसे कई बार मुख्य मार्ग से हटाकर लगाने का निर्देश दिया गया, लेकिन उसके बावजूद शोरूम के द्वारा आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है. तत्पश्चात कार्रवाई करते हुए मौजूद ट्रको पर लाल पर्चा चस्पा दिया गया है. उसके बाद निर्धारित समय तक अगर नो पार्किंग एवं लाल पर्चे से जुड़ा हुआ आर्थिक दंड ट्रक चालक द्वारा ट्रैफिक विभाग में जमा नही किया जाता है तो उन्हें कोर्ट में आर्थिक दंड की भरपाई करनी पड़ेगी. उन्होंने बताया कि सुधार डेयरी से मंगलम के बीच सबसे अधिक एक्सीडेंट प्रोन जॉन है. वहां विगत 12 घन्टे से एक ट्रेलर (संख्या- एनएल 02 क्यू/ 9348)  मुख्य मार्ग के किनारे खड़ी है. उससे कोई बड़ी सड़क दुर्घटना कभी भी हो सकती है. निगरानी के दौरान वहां पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर आने जाने वालों के सुरक्षा की व्यवस्था कर दी गई है और उक्त अटल पर एक ट्रैफिक पुलिस तैनात कर दी गई है. काफी प्रयास के बावजूद ट्रक चालक का पता नहीं चल पा रहा है. ट्रक एबिलिटी ट्रांसपोर्ट जमशेदपुर की बताई जा रही है. उक्त ट्रक पर भी आर्थिक दंड लगाया जाना तय किया गया है. उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन