मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर पोटका व जादूगोड़ा में भाजपा नेताओं ने पेड़ में राखी बांध कर लिया रक्षा का संकल्प On the occasion of Raksha Bandhan, BJP leaders took a pledge to protect by tying a rakhi on a tree.

लेखक: प्रकाशित:
रक्षाबंधन पर्व पर पोटका व जादूगोड़ा में भाजपा नेताओं ने पेड़ में राखी बांध कर लिया रक्षा का संकल्प On the occasion of Raksha Bandhan, BJP leaders took a pledge to protect by tying a rakhi on a tree.


जादूगोड़ा : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास व पवित्र आस्था का पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर पोटका और जादूगोड़ा में भाजपा नेताओं ने पेड़ में राखी बांध कर पेड़  की रक्षा करने का संकल्प लिया. इस मौके पर पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जादूगोड़ा स्थित आसनबनी मंडल के केरुवाडूंगरी तथा चांदपुर पंचायत क्षेत्र के वन प्रक्षेत्र में गुरुवार को वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम के तहत भाजपा अजजा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पोटका प्रभारी उपेंद्र नाथ सरदार के नेतृत्व में सैंकड़ों महिला व पुरुषों ने वृक्षों में राखी बांध कर पेड़-पौधे बचाने का संकल्प लिया. इस मौके पर वनों से अटूट संबंध कायम रखने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, विनानंद सिरका, ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष जनता सरदार, भाजपा सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती, महामंत्री वरुण सिंह, सोमनाथ पाल,अमित पटनायक, रोबिन मुर्मू, मीरू भूमिज, अनिल लोहार, वन विभाग के किशोर सोरेन, पुष्पा कुमारी, मंगल महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन