मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत कांड्रा में निकाली गई तिरंगा रैली Tiranga rally taken out in Kandra under 'Meri Mati Mera Desh' campaign

लेखक: प्रकाशित:
मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत कांड्रा में निकाली गई तिरंगा रैली Tiranga rally taken out in Kandra under 'Meri Mati Mera Desh' campaign



गम्हरिया: मेरी माटी मेरा देश और तिरंगा यात्रा अभियान के तहत जिले भर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के तहत सोमवार को कांड्रा स्टेशन परिसर से भव्य रैली निकाली गई। इस रैली में कांड्रा आरपीएफ प्रभारी अस्मित वर्मा, समाजसेवी डॉ0 जोगिंदर महतो, शिक्षक दिवाकर मिश्रा, प्रदीप कुमार, मुखिया शंकरी सिंह, जल साहिया सरस्वती महतो समेत काफी संख्या में स्कूली बच्चे और ग्रामीण शामिल हुए. कांड्रा स्टेशन परिसर से हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर निकाली गई यह रैली स्टेशन चौक, थाना मोड़, पंचायत भवन, बस स्टैंड होते हुए फिर कांड्रा स्टेशन पहुंच कर समाप्त हुआ. इस रैली के माध्यम से मेरी माटी मेरा देश अभियान के महत्त्व को बताते हुए लोगों को जागरुक किया गया. इस मौके पर आरपीएफ प्रभारी अस्मित वर्मा ने कहा कि हमें देश और पर्यावरण के प्रति जागरुक होना होगा. साथ ही, अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से पालन करना होगा.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन