मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भाजपा नेता सतीश शर्मा ने ननि के प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर की वार्ड 30 में सफाई की मांग Demand for cleanliness in Ward 30 from NN administrator

लेखक: प्रकाशित:
भाजपा नेता सतीश शर्मा ने ननि के प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर की वार्ड 30 में सफाई की मांग Demand for cleanliness in Ward 30 from NN administrator



आदित्यपुर:  भाजपा नेता सतीश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद से मिला। इस दौरान उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर वार्ड 30 की समस्याओं से अवगत कराया गया. इस मौके पर उन्होंने बताया कि वार्ड के आरआईटी थाना के सामने मेन रोड के बगल में जनहित में एक बड़े खुला नाली का निर्माण किया गया था. लेकिन सापुरजी एवम जिंदल कंपनी द्वारा निर्माण कार्य के दौरान बचे मलवे का उठाव नही करते हुए मलवे को नाली के बगल में ही छोड़ दिया गया. इस कारण बारिश में वह मलवा धीरे धीरे बहकर पुरे नाली में भर गया है. निर्माण किए जाने के बाद इस नाली की सफाई भी अबतक नही की गई है. बताया गया कि आए दिन बरसात होते ही नाली का गंदा पानी घरों में घुस जाता है जिसके कारण वहां के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है. साथ ही नाली के दोनो तरफ खाली पड़े हिस्से पर उगी झाड़ियां छोटे जंगल का रूप ले चुकी है. इस कारण मच्छर का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है. नगर निगम के प्रशासक ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को अविलम्ब सफाई करने का आदेश दिया है. प्रतिनिधिमंडल में सतीश शर्मा के अलावा आरपी गुप्ता, सुरेश मिश्रा, हरी नारायण राजगरिया, अशोक कुमार, कमलेश ओझा आदि शामिल थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन