मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मुंबई में पुल निर्माण के दौरान मजदूरों पर गिरा क्रेन,बिहार के तीन मजदूरों की मौत Three laborers from Bihar died in Mumbai crane accident

लेखक: प्रकाशित:
मुंबई में पुल निर्माण के दौरान मजदूरों पर गिरा क्रेन,बिहार के तीन मजदूरों की मौत Three laborers from Bihar died in Mumbai crane accident

पटना: मुंबई के ठाणे में पुल निर्माण के दौरान क्रेन और स्लैब गिरने से निर्माण कार्य मे लगे 17 मजदूरों की दबकर मौत हो गई। मृतकों में बिहार के तीन मज़दूर शामिल हैं। जबकि दो अन्य घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, पुल निर्माण कंपनी में काम करते वक्त क्रेन मशीन मजदूरों पर गिर गई जिससे यह हादसा हुआ. बताया गया है कि मशीन का इस्तेमाल समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में किया जा रहा था. मृतकों में बिहार के अरवल जिला अंतर्गत वंशी प्रखंड के माली गांव निवासी 28 वर्षीय पप्पू कुमार, उनका भतीजा 30 वर्षीय लवकुश कुमार और 37 वर्षीय सुरेंद्र पासवान शामिल हैं. इसी गांव के चंद्रकांत वर्मा और प्रेम कुमार नामक दो मजदूर जख्मी है, जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है. मृतक लवकुश कुमार अपने परिवार में अकेला सदस्य था. उसकी मौत के बाद परिवार में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं बचा. इनके पिता राम उदित शाह का रो-रो कर बुरा हाल है. रक्षा के कोई उपाय नहीं होने के कारण यहां के मजदूरों की जान चली गई है.  शाहपुर उपजिला अस्पताल में अब तक पंद्रह शव लाए जा चुके हैं जबकि तीन से चार लोग घायल हैं. मृतकों के अलावा कई अन्य लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है. गर्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट की ऊंचाई से गिर गया जिससे बड़ा हादसा हो गया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन