मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर चला चेकिंग अभियान Checking campaign under the leadership of Adityapur police station in-charge

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर चला चेकिंग अभियान Checking campaign under the leadership of Adityapur police station in-charge

गम्हरिया: आरक्षी अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के पास आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट, लाइसेंस,वाहन से सम्बंधित आवश्यक कागजातों की जांच की गई. इस क्रम में बिना हेलमेट के वाहन चला रहे कई युवकों को पकड़ कर उन्हें एक मौका देते हुए भविष्य में फिर बिना हैलमेट के पाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. इस अभियान के दौरान कई वाहन चालकों के गाड़ियों की डिक्की खोलकर आर्म्स जांच भी की गई. थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए लगातार यह अभियान चलाया जाएगा. थाना प्रभारी द्वारा अचानक लाल बिल्डिंग चौक पर चेकिंग अभियान चलाए जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन