मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा ने जादूगोड़ा में सभा के जरिए यूसील मजदूरों को किया एकजुट Surya Singh Besra organized a meeting in Jaduguda and united the UCIL workers

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा ने जादूगोड़ा में सभा के जरिए यूसील मजदूरों को किया एकजुट Surya Singh Besra organized a meeting in Jaduguda and united the UCIL workers


◆यूसिल में स्वैच्छिक इस्तीफा योजना से वंचित 126 कंपनी पुत्रों की बहाली की लड़ाई जारी रहेगी- बेसरा
जादूगोड़ा : झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा ने जादूगोड़ा में सभा कर यूसील में स्वैच्छिक इस्तीफा योजना के तहत 126 कम्पनी पुत्रों की बहाली के मामला को हवा दे दी है. उन्होंने सभा मे घोषणा किया कि उनकी मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में इस योजना की शुरुआत की गई थी. कई युवाओं को रोजगार मिला व भविष्य संवर गया. वर्ष 2016 में इस योजना के तहत 126 युवाओं का चयन किया गया और उनकी मेडिकल जांच भी कराई गई. बाद में वर्ष 2022 में सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर इस योजना को बंद कर दिया गया जिसके खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा. बेसरा ने कहा कि आगामी एक सप्ताह के अंदर भारतीय कामगार श्रमिक संघ के बैनर तले कंपनी प्रबंधक को इस बाबत नोटिस भेजी जाएगी. वहीं लोकसभा व विधानसभा के तर्ज पर यूनियन के चुनाव की मांग की जायेगी ताकि मजदूरों द्वारा चुनी हुई यूनियन सशक्त हो सके और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो तथा यूसीलकर्मियों को उनका हक मिल सके.
◆ नए यूनियन भारतीय कामगार श्रमिक संघ का हुआ गठन
इस दौरान झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा की अगुवाई में यूसील में छठे यूनियन का हुआ गठन हुआ जिसका नाम भारतीय कामगार श्रमिक संघ रखा गया। नए यूनियन की कमेंटी में अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा,उपाध्यक्ष माधवेंद्र मेहता,     सचिव बने वीरवल सोरेन, सह सचिव अरुण कुमार दास, कार्यालय सचिव दुर्गा माझी, संगठन सचिव बाघराय हो और कोषाध्यक्ष सलमा हांसदा को बनाया गया है। इसके अलावा कार्यकारणी समिति में जगन्नाथ राम, श्यामल मांझी और साधु महाली को रखा गया है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन