मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जंगली हाथियों ने कुचल कर की भीम गोप की हत्या Bhim Gop was crushed to death by wild elephants

लेखक: प्रकाशित:
जंगली हाथियों ने कुचल कर की भीम गोप की हत्या Bhim Gop was crushed to death by wild elephants



चांडिल : बीते बुधवार की रात जंगली हाथियों ने भीम गोप नामक व्यक्ति को कुचल कर हत्या कर दी. मृतक चांडिल थाना क्षेत्र के गांगुडीह पुनर्वास स्थल का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम वह गांव के अन्य लोगों के साथ पत्ता लाने जंगल गया था. जंगल में इन लोगों का सामना हाथियों के झुंड से हो गया. हाथियों का झुंड देखकर सभी इधर-उधर भागने लगे. देर शाम तक भीम गोप के वापस नहीं आने पर उसकी खोज शुरू की गई. अंधेरा होने के कारण वह नहीं मिला. गुरुवार की सुबह में ग्रामीणों द्वारा जंगल जाकर उसकी खोज की जा रही थी. इसी क्रम में जंगल में उसका शव मिला. हाथियों के झुंड ने उसे कुचलकर मार दिया था. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को अग्रिम मुआवजा के रूप में पचास हजार रुपए दिया गया है. अग्रिम मुआवजा राशि पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बनू सिंह सरदार के हाथों दिया गया. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता श्यामल मार्डी, भजन गोप, ईश्वर गोप, वन विभाग के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे. बताया गया है कि मृतक मजदूरी का काम करता था. इसी से उसका परिवार चलता था. परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री हैं.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन