मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ की मासिक अपराध समीक्षा बैठक The SP of the district held a monthly crime review meeting with the police officer and station in-charge

लेखक: प्रकाशित:
एसपी ने पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ की मासिक अपराध समीक्षा बैठक The SP of the district held a monthly crime review meeting with the police officer and station in-charge



सरायकेला: पुलिस मुख्यालय सभागार में जिले के आरक्षी अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने शनिवार को सरायकेला जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पदाधिकारी और सभी थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले के सभी थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल को लेकर एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को कई सख्त निर्देश दिए. उन्होंने सभी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार रोकने, बेहतर पुलिसिंग करने से सम्बंधित कई अहम निर्देश पदाधिकारियों को दिया. बैठक में लगातार थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल को लेकर अभियान चलाने का भी एसपी ने निर्देश दिया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारीयों को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के भी सख्त अनुपालन के संबंध में भी निर्देशित किया गया. इस दौरान जिले में विधि- व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी निर्देशित किया गया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन