मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त की अध्यक्षता मे राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न Review meeting related to revenue and internal resources concluded under the chairmanship of DC

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त की अध्यक्षता मे राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न Review meeting related to revenue and internal resources concluded under the chairmanship of DC



सरायकेला: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। गूगल मीट की माध्यम से आयोजित इस वर्चुअल बैठक में उपायुक्त द्वारा वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण के संबंध में जानकारी लेकर ऐसे विभागीय पदाधिकारी जिनका कार्य प्रदर्शन बेहतर पाया गया उन्हें इसी प्रकार नियमित कार्य करने तथा ऐसे पदाधिकारी जिनका लक्ष्य के विरुद्ध कार्य प्रगति धीमा पाया गया उन्हें कार्य योजना निर्धारित कर निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने और समय-समय पर कार्य की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित समीक्षा बैठक मे दाखिल ख़ारिज, सक्सेशन-म्यूटेशन, सीमांकन, परिशोधन पोर्टल पर प्राप्त आवेदन की वस्तुस्थिति, ई-गवर्नन्स कोर्ट से सम्बन्धित मामले, न्यायालय से सम्बन्धित लंबित वाद, जाति एवं आय प्रमाण पत्र आदि का क्रमवार समीक्षा कर लंबित मामलो का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अस्वीकृत किए गए आवेदनों के कारण सहित सूची तैयार कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश उन्होंने दिया. उन्होंने  आमजनो द्वारा प्राप्त आवेदन अनावश्यक अस्वीकृत ना हो यह सुनिश्चित करने तथा आवेदन अस्वीकृत करने के साथ कारण इंगित करने को कहा ताकि लोगो को सहुलियत हो. इस मौके पर डीसी ने लंबित कार्यों में सुधरात्मक प्रगति लाने हेतु अपर उपायुक्त को समय-समय पर कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया. बैठक में  मुख्य रूप से अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, वाणिज्य कर आयुक्त आदित्यपुर एवं चाईबासा अंचल, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, विद्युत प्रमंडल सरायकेला एवं आदित्यपुर तथा विभिन्न नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन