मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सामाजिक संस्था अस्तित्व ने सैनिकों को राखी बांध की रक्षा की कामना Social organization Astitva tied rakhi to soldiers on the eve of Raksha Bandhan

लेखक: प्रकाशित:
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सामाजिक संस्था अस्तित्व ने  सैनिकों को राखी बांध की रक्षा की कामना Social organization Astitva tied rakhi to soldiers on the eve of Raksha Bandhan



जमशेदपुर : रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अस्तित्व संस्था की संस्थापिका सह प्रसिद्ध समाजसेवी मीरा तिवारी ने अपने सदस्यों के साथ जमशेदपुर के सोनारी स्थित आर्मी कैंप में देश की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया. इस दौरान महिला सदस्यों ने शैन्य शिविर में उपस्थित सभी सैनिक भाइयों और उच्च अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर मीरा तिवारी ने कहा कि जो सैनिक रात दिन हमारे देश की सीमा पर अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश के दुश्मनों से हमारी रक्षा करते है और भारतीय त्योहारों में प्रमुख रक्षाबंधन के दिन भी अपने परिवार से दूर होते हैं, ऐसे में हम बहनें उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा की कामना करते है. इस दौरान सैनिक भाइयों ने भी वहां मौजूद बहनों को उपहार प्रदान कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया. इस मौके पर संस्था की सदस्य ऊषा सिंह, रानी कालुंडिया, बैजयंती बारी, सुमित्रा पांडा, अनिता देवी, रीमा जायसवाल आदि शामिल थी.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन